ऊंचाहार: कुर्मिन का पुरवा पुरबारा गाँव में किशोरी ने कोल्ड्रिंक के धोखे में पिया कीटनाशक, सीएचसी में भर्ती
कोल्ड्रिंक की चाहत ने एक किशोरी की जान जोखिम में डाल दिया, परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।क्षेत्र के कुर्मिन का पुरवा पुरबारा गाँव निवासी छेदीलाल की 17 वर्षीय पुत्री काजल ने बुधवार की शाम घर पर कोल्ड्रिंक की बोतल में भरी कीटनाशक दवा को कोल्ड्रिंक समझकर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है