मीनापुर: मीनापुर में जन सुराज नेता को अपमानित करने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, विधायक का किया गया पुतला दहन
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप जन सुराज नेता को अपमानित करने से आक्रोशित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे में स्थानीय विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. लालबाबू ने विधायक से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी