बिजनौर: बिजनौर में एक विवाहिता और उसकी पुत्री को धर्म परिवर्तन कराने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 24, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब शाम 4:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक विवाहिता व उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिजवान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है 17 अप्रैल को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए रिजवान के भाई इमरान को भी गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।