चूरू: सुजानगढ़ में किसानों ने MSP खरीद केंद्रों से बनाई दूरी
Churu, Churu | May 23, 2026 सुजानगढ़। किसानों को उपज का उचित दाम देने के लिए खोले गए MSP खरीद केंद्र वीरान पड़े हैं। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित केंद्र पर सरसों बेचने अब तक एक भी किसान नहीं पहुंचा, जबकि 85 ने पंजीयन कराया था। चने के लिए 50 में से केवल 23 किसान आए और 375 क्विंटल खरीद हुई। बाजार भाव और MSP में कम अंतर, से नहीं आ रहे है।