बीघापुर: महाशिवरात्रि पर्व पर बीघापुर के गोदावलेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद
Bighapur, Unnao | Feb 15, 2026 आज महाशिवरात्रि पर्व पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग शिव मंदिर पहुच पूजा अर्चना कर रहे है। नगर पंचायत बीघापुर स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।लोग लाइन में लगकर दर्शन और पूजा अर्चना कर रहे है। सुरक्षा को लेकर मन्दिर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।