बदायूं: बदायूं के खासपुर गांव में घरेलू कलह के चलते किशोर ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 17, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के खासपुर गांव के रहने वाले 16 वर्षीय शाहिद पुत्र बसीम ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया । किशोर की हालत बिगड़ती देख परिजनों में हड़कम्प मच गया । शुक्रवार तीन बजे के आसपास परिजन आनन फानन में शाहिद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, शाहिद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया ।