ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भीलमपुर गाँव के शुभम के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया था।आरोप था कि, युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है।जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामचन्द्रपुर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।