बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की
बीसलपुर--पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव में शाम को महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी ग्रामीण ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर महिला को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी पसली व हाथ व सिर में चोट आई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।