हाथरस: गांव नगला नंदू स्थित वाटर पार्क में मामूली बात पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर मारा, थाने में की शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला नंदू स्थित वाटर पार्क में बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग मामूली बात को लेकर दबंग किस्म के 8-10 लोगों ने युवक को जमकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया इस मारपीट में घायल के सर और शरीर में गंभीर चोट आई है थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है