फूलपुुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, एक युवक को पुलिस ने किया पकड़ा
सराय इनायत क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 53 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 14 अप्रैल की शाम सहसो चौराहे के पास पैदल घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के बाद दो युवक फरार हो गए, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार दोपहर 02 बजे इसकी जानकारी दी गई।