अनूपपुर: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया वृक्षारोपण, भाजपा पदाधिकारियों से की चर्चा
जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने सोमवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वन चौकी किरर में पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री विसाहूलाल सिंह से सौजन्य भेंट की। विधायक निवास में आयोजित भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।