खंडवा नगर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा, युवक की मौत
खंडवा पदमनगर थाना क्षेत्र के गोलजोशी रोड पर एक युक्क तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चढ़ाई पर चढ़ा रहा था। तभी ट्रैक्टर पलटा और साइड में गड्ढे में गिर गया। युवक ट्रैक्टर में दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढांबी ग्राम में रहने वाला शिवपाल पिता किशोर मोरे (33) ट्रैक्टर लेकर ढाबे से गोल जोशी स्थित खेत पर जा रहा था।