चानन: रेउटा बालू घाट से चानन थाना पुलिस ने बालू के अवैध उत्खनन में ट्रैक्टर किया जब्त
चानन थाना की पुलिस द्वारा रेउटा बालू घाट से बालू के अवैध उत्खनन मामले में ट्रैक्टर जब्त किया गया है. चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे बताया के मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. चानन एवं तेतरहट थाना की पुलिस द्वारा रेउटा,कुंदर, भलुई सहित आसपास बालू घाटों में बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ सघन छापेमारी की गई.