बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।