भिनाय: भिनाय थाने में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, कांस्टेबल को धक्का देकर गिराया और दीवार कूद कर भागा
Bhinay, Ajmer | May 21, 2025 भिनाय थाने में पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। शांति भंग में गिरफ्तार आरोपी कान्स्टेबल को धक्का देकर भिनाय थाने की दीवार कूद कर फरार हो गया।मामले में ASI ने बुधवार शाम 4 बजे थाने में शिकायत दी है।आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया।