धनकुंड थाना क्षेत्र के कथौनी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला रूपा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी महिला बबलू मंडल की पत्नी है। उसका इलाज धोरैया अस्पताल में किया गया। धनकुंड थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।