प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी और काले बादलों से गर्मी-उमस से मिली राहत
प्रतापगढ़ शहर सहित जिलेभर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को तेज हवाओं और आंधी के चलते बड़ी राहत मिली। शहर में करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। आसमान में घने काले बादल छा जाने से शाम के समय अंधेरा सा माहौल बन गया। म