लोहरदगा: NTPC जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में लोहरदगा के कृष चंद्र देव ने जीता रजत पदक, झारखंड का नाम रोशन
लोहरदगा जिले के होनहार तीरंदाज कृष चंद्र देव ने सोमवार शाम 5:00 बजे एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने 44वीं NTPC जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में मिक्स टीम कंपाउंड इवेंट में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के बोलपुर में आयोजित हुई।