बरौली: बरौली थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर सदर एसडीपीओ 2 ने शांति समिति की बैठक की, कई निर्देश दिए
मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को बरौली थाना परिसर में एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में तय किया गया कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह का अफवाह फैलने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगा।