बरौली: कोटवा गांव: पुलिस ने छापेमारी कर चाकू मारने के मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रंगदारी में एक लाख रुपये नही देने पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के मामले में पीड़ित जशवंत सिंह ने राेहित यादव सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रोहित यादव से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।