पीलीभीत: मुझा से कीरतपुर जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। मुझा से कीरतपुर टी माधोटांडा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर करीब 8.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवनिर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि मुझा, गुलड़िया, रुद्रपुर भवानीगंज, लोहरपुरा, तुलसीपुर, अर्जुनपुर और भीखमपुर क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।