बिसौली: मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मजिस्ट्रेट ने गाड़ी में मौजूद व्यक्ति से अस्पताल पहुंचवाया
Bisauli, Budaun | Jun 25, 2026 बिसौली हाईवे पर मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास गुरुवार को 6 बजे करीब एक कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में मौजूद व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।