आमस: आमस के रेंगनिया पुल के पास ऑटो से 150 लीटर महुआ शराब बरामद, औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार
आमस थाना के पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंगनिया पुल के पास से एक ऑटो में लदी करीब 150 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब लेकर जा रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर रेंगनिया पुल के पास घेराबंदी कर ऑटो को रो