फूलपुर: इलाज से पहले ही बुझ गया जिंदगी का चिराग, छात्र की मौत से गांव में छाया गम
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में 17 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल यादव (17) पुत्र मुन्नीलाल, जनता इंटर कॉलेज अंबारी में कक्षा 12 का छात्र था।