शाहबाद: बाराही शक्तिपीठ मैनपुरी के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की
बाराही शक्तिपीठ मैनपुरी के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज ने मां कात्यानी शक्तिपीठ दिलेर गंज पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार को दोपहर दो बजे पब्लिक एप रिपोर्टर से बातचीत में कहा परशुराम जयंती पर सरकार को अवकाश घोषित करना चाहिए। परशुराम जी छठवें अवतार थे।