ब्यावरा: ब्यावरा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर रहे बंद
Biaora, Rajgarh | May 20, 2026 ब्यावरा में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में व्यापारी और फार्मासिस्टों ने हड़ताल की इस दौरान ब्यावरा शहर में सभी दवा की दुकानें बंद रही। जिससे लोगों को दवा खरीदने के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान दवा व्यापारियों ने दोपहर 3:00 बजे करीब ब्यावरा तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया।