फूलपुुर: ग्रामीण छात्रों ने सीखी एयर टैक्सी और एडवांस ड्रोन तकनीक
गयादीन विश्वकर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज, भिदिउरा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर “एयर टैक्सी एवं एडवांस ड्रोन तकनीक” विषय पर वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। इसरो के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने छात्रों को ड्रोन तकनीक, एयर टैक्सी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक एरियल मोबिलिटी की जानकारी दी। मंगलवार 07 बजे मिली जानकारी।