नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना परिसर में शनिवार का थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाना रहा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है