उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में जाति-आय-निवास प्रमाणपत्रों की पारदर्शिता पर वीएलई के साथ बैठक, दिशा-निर्देश जारी
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने मुखिया एवं सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ जयंत कुमार तिवारी भी मौजूद रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य जाति,आय और आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल,पारदर्शी और समयबद्ध बनाने को लेकर हुआ।