गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के प्रेतशिला पर्वत पर रोपवे शुरू, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी राहत
गया शहर के प्रेतशिला पर्वत पर चढ़ने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को 600 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। रोप वे शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी।खासकर पितृपक्ष मेला के दौरान यहां लाखो श्रद्धालु दर्शन और पिंडदान करने आते है।गया के प्रेतशिला पर्वत पर लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे का निर्माण अंतिम चरण में है।