बूंदी: बूंदी महोत्सव के तहत दूसरे दिन सुखमहल में विदेशी पावणे मीठी मनुहार से अभिभूत हुए
Bundi, Bundi | Nov 19, 2024 बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन भी विविध मनोहारी कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। सुखमहल में सुरम्य प्राकृतिक छटा के बीच देशी विदेशी पावणों की देशी व्यंजनों से मनुहार की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर,मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा,प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराज जाट आदि मौजूद रहै।