बूंदी: बूंदी महोत्सव 2024 पर नवल सागर झील किनारे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर बजी तालियां
Bundi, Bundi | Nov 19, 2024 बूंदी महोत्सव, 2024 के पहले दिन दिनभर हुए विविध रंगारंग कार्यक्रमों के बाद रात 9 बजे नवल सागर झील किनारे पार्क के मैदान पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। लोक कलाकारों ने लोकगीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। लोक कलाकार की प्रस्तुतियों को देखकर दर्शकों ने खूब आनंद उठाया एवं जमकर तालियां बजाई।इस दौरान देसी विदेशी सैलानी व शहरवासी मौजूद रहे।