बूंदी: रविवार को खेलते समय अल्फानगर की नहर में गिरी बालिका का शव मिला
Bundi, Bundi | Nov 18, 2024 रविवार दोपहर को अल्फा नगर की नहर में खेलते समय गिरी बालिका का सोमवार को दोबड़ा की बावड़ी के पास नहर में शव तैरता हुआ मिल गया। तालेड़ा पुलिस की मौजूदगी में सिविल डिफेंस के जवानों ने रविवार को बालिका के शव को नहर में ढूंढना शुरू किया था।लेकिन शव नहीं मिल पाया था। सोमवार को फिर से शव की तलाश शुरू की गई तो दौबड़ा की बावड़ी के पास नहर में तैरता हुआ शव मिल गया।