मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे उप निरीक्षक लल्लन यादव चौकी प्रभारी मुकेरि बाजार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से अभियुक्त रजत जायसवाल पुत्र सुरेश जयसवाल निवासी इमरती रोड थाना कोतवाली कटरा को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।