छाता: कस्बा छाता के नरी सेमरी माता रानी मंदिर में यदुवंशी एवं जादौन समाज ने की विशेष लट्ठ पूजा, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Chhata, Mathura | Mar 28, 2026 छाता तहसील स्थित नरी सेमरी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को यदुवंशी एवं जादौन समाज द्वारा लट्ठपूजा का आयोजन किया गया इस अवसर पर यदुवंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और वर्षों से चली आ रही अद्भुत लट्ठ पूजा से देवी को प्रसन्न किया मान्यता है कि देवी लट्ठ पूजा से प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं ।