कांके: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2026 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को 3 बजे से झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर में पाइपलाइन और नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को समयबद्धता के साथ पूरा करें।