सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में जनता देश संगठन का धरना प्रदर्शन, समूह सखी महिलाओं के वेतन बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में समूह सखी महिलाओं के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जनता देश संगठन ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। सोमवार दोपहर 2 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश फौजी ने बताया कि संगठन पिछले डेढ़ वर्षों से समूह सखी महिलाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठा रहा है।