खंडवा नगर: खंडवा: भाजपा विधायक के बेटे ने कांग्रेस नेता के भाई को मारी टक्कर, दोनों पैर फ्रैक्चर, समझौते का आरोप
खंडवा में बीजेपी विधायक कंचन तनवे की कार से हादसा हो गया हैं। कार, विधायक का बेटा ही चला रहा था। कांग्रेस नेता के भाई कलीम जाटू ने बताया कि उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उसने कहा कि कार स्पीड में थी। हादसे के मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना शनिवार रात 7 बजकर 40 मिनट की बताई जा रही हैं।