झांसी: झांसी में पड़ोसी की पत्नी ने अफेयर के शक में महिला की पिटाई की, बदनामी से परेशान महिला ने किया सुसाइड
Jhansi, Jhansi | May 17, 2026 झांसी में रविवार को एक महिला ने सुसाइड कर लिया। 15 मई को महिला अन्नू देवी अपने घर के बाहर पोते को खिला रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां आया और बच्चे को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। करीब 5 मिनट बाद युवक की पत्नी और उसके अन्य परिजन वहां पहुंच गए। युवक की पत्नी को शक था कि उसके पति और अन्नू देवी के बीच अफेयर चल रहा है।