बदायूं: पिपरौल गांव में घर पर विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 28, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव में 26 वर्षीय राहुल पुत्र पुलाट ने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।