कोल: लगभग 22 दिन की नवजात की मौत का चौंकाने वाला मामला, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गढ़िया भोजपुर नगला बंजारा के मामले में जहां एक मां ने अपनी 22 दिन की नवजात बच्ची को मूसाकागुल नशीला मंजन खिलाया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। महिला ने इस घटना को परिवार से छिपाया ।परिवार जनों ने शव को 30 जुलाई को दफना दिया। जब महिला के पति को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।