🍎 गाला का बागीचा लगाते समय रेड डिलिशियस क्यों जरूरी?
सेब बागवानी के द्रोणाचार्य श्री रामलाल चौहान जी के अनुसार, गाला सेब का नया बागीचा लगाते समय क्रॉस-पॉलीनेशन के लिए रेड डिलिशियस जैसी उपयुक्त किस्म को शामिल करना बेहद जरूरी है।
हिमाचल और कश्मीर में आजकल बड़ी संख्या में बागवान केवल गाला की ही प्लांटेशन कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ गाला पर निर्भर रहना और रेड डिलिशियस को ना लगानाहअच्छी फल-सेटिंग और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
गाला के बागीचे में लगभग 30% रेड डिलिशियस लगाना अति आवश्यक है ताकि गाला बागीचे में पर्याप्त क्रॉस-पॉलीनेशन हो सके। देखा गया है जहां गाला के साथ रेड डिलिशियस नहीं लगाए गए हैं, वहां फ्रूट सेट, फल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित हो रही है ।
नई प्लांटेशन का मतलब सिर्फ नई वैरायटी लगाना नहीं, बल्कि सही पोलिनेशन प्लान के साथ बागीचा तैयार करना है। गाला लगाएं, लेकिन रेड डिलिशियस पोलिनेशन को नजरअंदाज न करें।
RMS Bakhol — बेहतर बागीचे की शुरुआत सही प्लानिंग से।
Shimla Urban, Shimla | Sep 1, 2026