सगड़ी: नसीरपुर-छिहीं मार्ग पर अकटहिया गांव के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, बिलरियागंज थाना की टीम जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | Jun 18, 2026 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर से छिहीं मार्ग पर अकटहिया गांव के समीप सड़क किनारे गुरुवार को लगभग 58 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया । लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी ।