दमोह: राजनगर तालाब में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, दोनों परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप, जिला अस्पताल में आपस में भिड़े
Damoh, Damoh | Jun 23, 2026 दमोह के राजनगर तालाब से प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को कटनी निवासी सत्या निषाद का शव मिला था, जबकि मंगलवार को एसडीईआरएफ ने इंद्रा कॉलोनी निवासी अनमोल मुड़ा का शव बरामद किया। दोनों को एक ही स्कूटी से जाते देखा गया था। जिला अस्पताल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और हत्या की जांच शुरू की।