बांसवाड़ा: कुशलबाग मैदान के सामने खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, आइसक्रीम और कुल्फी दुकानों पर किया गया छापा
बांसवाड़ा में बढ़ती गर्मी के साथ खाद्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। मिलावट और गंदगी पर रोक लगाने के लिए विभाग ने शहर भर में आइसक्रीम और कुल्फी दुकानों पर अचानक छापेमारी की। बुधवार दोपहर 3:15 बजे फूड इंस्पेक्टर उम्मेदमल टेलर के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।