जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस ने 12 घंटे में पांच लापता लड़कियों को बरामद किया, सकुशल वापसी की प्रक्रिया शुरू
भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छह विशेष टीमों का गठन किया गया।