महाराजगंज: स्वयंवर सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खून की उल्टी के बाद जांच के दौरान हुई मौत, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम
22अप्रैल बुधवार की दोपहर 2 बजे रिश्तेदारी मे आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई।युवक थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी का निवासी है,अपनी एक रिश्तेदारी मे किसी काम से आया हुआ था।अचानक खून की उल्टी होने के बाद सीएचसी पहुंचाया गया,जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मौत के कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।