छतरपुर नगर: भूमि का फर्जी विक्रय कर दोबारा किया हस्तांतरण, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
छतरपुर में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता दीपा अहिरवार ने आज 29 मई दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी हीरा बंसल पर फर्जीवाड़ा, कूटरचना और आपराधिक विश्वासघात के आरोप लगाए हैं।आवेदन में बताया गया कि वर्ष 2020 में आरोपी ने करीब 1600 वर्गफुट भूमि 90 हजार रुपये में विक्रय इकरारनामा के माध्यम से बेचकर कब्जा सौंप दिया था।