सांगानेर: जयपुर के झोटवाड़ा पांच्यावाला इलाके में हाईटेंशन लाइन को भूमिगत करने की मांग पर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर के झोटवाड़ा,पांच्यावाला स्थित श्याम एनक्लेव व तीजा नगर सहित अनेक कॉलोनियों से गुजरने वाली 132 केवी हाईटेंशन लाइन को भूमिगत करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भजनलाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप पार्टी के विनीत शर्मा ने बताया कि पिछले एक दशक से क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन नीचे होने के कारण कई हादसे से मौते हो चुकी है