बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में पेयजल संकट पर PHED ने किया बड़ा एक्शन: 14 टीमों की छापेमारी, 72 हैंडपंप किए सुधारे
भीषण गर्मी और गहराते पेयजल संकट के बीच जलदाय विभाग ने जिलेभर में पानी की बर्बादी और अवैध उपयोग रोकने के लिए शनिवार को बड़ा महाअभियान चलाया। अधिशासी अभियंता जे.के. चरण के निर्देशन में गठित 14 विशेष टीमों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 140 से अधिक स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 72 खराब हैंडपंपों को मौके पर ही सुधारकर चालू किया गया।